Gallery

Showing posts with label Website. Show all posts
Showing posts with label Website. Show all posts

Saturday, December 8, 2018

Unknown

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पहचान और लोकेशन बताना जरूरी

facebook political news

दुनिया / भारत : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूसी दखलंदाजी के आरोपों का सामना कर रही फेसबुक ने भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। फेसबुक ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के दौरान फेसबुक-इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापन चलाने के लिए विज्ञापनदाताओं को अपनी पहचान और लोकेशन बतानी होगी। फेसबुक का दावा है कि इससे चुनावों में विदेशी दखलंदाजी से बचा जा सकेगा।


  1. फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर सारा क्लार्क स्किफ ने ब्लॉग पोस्ट में बताया, "फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दिखाए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापन को लेकर हम नए बदलाव करने जा रहे हैं। इससे पहले हमने यही बदलाव अमेरिका, ब्राजील और यूके के चुनावों के दौरान किए थे और अब हमारा अगला कदम भारत में होने वाले चुनावों पर है।"
  2. ब्लॉग पोस्ट में आगे लिखा है, "इस बदलाव का सीधा असर भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के राजनीतिक विज्ञापनों पर होगा। अब अगर कोई भी व्यक्ति राजनीति से जुड़ा विज्ञापन फेसबुक या इंस्टाग्राम पर चलाना चाहता है तो उसके लिए उसे अपनी पहचान और लोकेशन की जानकारी देना होगा।"
  3. सारा ने बताया, "नई पॉलिसी के तहत, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर चलने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर राजनीतिक विज्ञापन लिखा होगा ताकि लोगों को पता चल सके। साथ ही इस पर विज्ञापन देने वाले का नाम भी लिखा जाएगा। हालांकि, ये पॉलिसी न्यूज पब्लिशर्स पर लागू नहीं होगी।"
  4. फेसबुक के मुताबिक, राजनीतिक विज्ञापन दिखाने को लेकर नए बदलाव शुक्रवार से ही लागू हो गए हैं। साथ ही विज्ञापन दिखाने के लिए वेरिफिकेशन भी शुक्रवार से कराए जा सकते हैं।

फेसबुक ने किए ये दो बदलाव

  1. राजनीति से जुड़े विज्ञापन फेसबुक या इंस्टाग्राम पर दिखाने पर नीचे डिस्क्लेमर में विज्ञापनदाता का नाम भी दिखाई देगा। साथ ही इस विज्ञापन को देने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाया जाएगा।
  2. इसके अलावा राजनीतिक विज्ञापन को 'एड लाइब्रेरी' में 7 साल तक के लिए स्टोर किया जाएगा ताकि बाद में भी इस एक्सेस और देखा जा सके।

इस तरह करा सकेंगे वेरिफिकेशन

  1. फेसबुक-इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापन दिखाने के लिए विज्ञापनदाता भारत सरकार की तरफ से जारी आइडेंटिटी प्रूफ (पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट या लाइसेंस) के जरिए अपनी पहचान और लोकेशन का वेरिफिकेशन करा सकेंगे।
  2. इसके लिए विज्ञापनदाता अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर पर फेसबुक लॉग-इन कर अपनी पहचान और लोकेशन की जानकारी दे सकते हैं। मोबाइल के जरिए वेरिफिकेशन कराने के लिए अपडेटेड ऐप डाउनलोड करना होगा।
Read More
Unknown

निशुल्क ApnaFinder.com से जुड़ें

apnafinder.com

सभी शहर के व्यापरियों के लिए खुशखबरी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज ही अपने व्यापार को अपने शहर की लोकल बिज़नेस डायरेक्टरी ApnaFinder.com पर रजिस्टर कराएं... सभी व्यापारी व प्रोफेशनल अपने शहर में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए ApnaFinder.com से जुड़ें,
ज्यादा जानकारी के लिए इस मोबाइल नंबर +91-8272841000 पर शीघ्र संपर्क करें.
Read More

Friday, December 7, 2018

Unknown

मैनपुरी शहर के व्यापारियों के लिए खुशखबरी



मैनपुरी शहर के लोगों के लिए खुशखबरी मैनपुरी शहर को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी के फाउंडर अनुज चौहान बहुत प्रयास कर रहे हैं, 29 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर कंपनी के फाउंडर अनुज चौहान ने अपने शहर मैनपुरी को डिजिटल बनाने के लिए शहर के व्यापारियों व प्रोफेशनल लोगों को दिया तोहफा, बिना कोई खर्च किये शहर के सभी व्यापारी व प्रोफेशनल निशुल्क अपना व्यापार अपने शहर की लोकल बिज़नेस डायरेक्टरी कंपनी ApnaFinder.com (अपनाफाइंडर.कॉम) वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं वैसे इसके लिए 1000 रूपये खर्च करने पड़ते थे, इससे सभी लोग अपने आस पास के बिज़नेस को आसानी से सर्च कर सकते हैं, बहुत जल्द ऑनलाइन शॉपिंग की भी शुरुआत होगी ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर 08272841000 पर संपर्क कर सकते हैं
यह एक लोकल बिज़नेस डायरेक्टरी कंपनी है इससे सभी लोगों को दुकान, इंस्टिट्यूट, स्कूल, होटल्स, रेस्टोरेंट, बैंक, एटीएम, आदि का पता और उनके मोबाइल नंबर ढूंढने में आसानी होगी
Read More