Gallery

Showing posts with label हत्या. Show all posts
Showing posts with label हत्या. Show all posts

Saturday, December 8, 2018

Unknown

40 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या


कुरावली/ मैंनपुरी : थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छिदू निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। थाना पुलिस  के द्वारा मामले की तय तक जाने के लिये खोजबीन की है रही है। 
   
मिली जानकारी के अनुसार नगला छिदू निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अनोखेलाल अकबरपुर झाला निवासी जयपाल पुत्र लक्ष्मण सिंह के यहाँ पर शुक्रवार की सांय लगभग 5 बजे शराब पीने के लिये गये हुये थे। जयपाल के द्वारा भारी मात्रा में कच्ची शराब की बिक्री की जाती है। इसके यहाँ पर आस पास के गांवों के लोग शराब पीने के लिये आते है। मनोज कुमार भी शराब पीने के लिये गया था। शराब पीने के बाद लगभग 7 बजे जयपाल के द्वारा अपने साथियों की मदद से शराब के रुपये लेनदेन के बिबाद के चलते मनोज की मारपीट की गयी। काफी ज्यादा मारपीट करने से मनोज की मौत हो गयी। मनोज कुमार देर सांय तक जब घर नही लौटा तो परिवार के लोगों के द्वारा खोजबीन की गयी। तभी कुछ लोगो ने बताया कि वह अकबरपुर झाला के खेतों की तरफ जयपाल के द्वारा बेची जा रही शराब को पीने के लिये जाते हुये देखा है रात्रि के लगभग 8:30 बजे मनोज के परिवारीजनों ने अकबरपुर झाला की तरफ खेतों की तरफ जाकर मनोज की तलाश की तो खेतों में मनोज मृतक हालात मिला। तभी अकबरपुरझाला के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मनोज की जयपाल ओर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गयी है। मनोज की मौत की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मामले की तय तक जाने के लिये मामले की छानबीन की जा रही थी। लेकिन मनोज के परिवारीजनों की मांग थी कि वह शव को तब उठाने देगें जब सीओ कुरावली मौके पर पहुंच जाएंगे।
Read More