Gallery

Showing posts with label फेसबुक. Show all posts
Showing posts with label फेसबुक. Show all posts

Saturday, December 8, 2018

Unknown

फेसबुक वीडियो से होने वाली विज्ञापन आय का 55% हिस्सा भारतीय यूजर्स को देगा

  • facebook video ads news
  • फेसबुक पेज के जरिए वीडियो पब्लिश करने पर इसका फायदा मिलेगा
  • पेज के 10,000 फॉलोअर होने चाहिए, वीडियो को 60 दिन में 30,000 व्यू मिलना जरूरी
  • एक मिनट से कम ड्यूरेशन से व्यू गिनती में शामिल नहीं होंगे

नई दिल्ली. फेसबुक अपने भारतीय यूजर को विज्ञापन से मिलने वाले रेवेन्यू का 55% हिस्सा देगा। यूजर जो वीडियो पोस्ट करेंगे, फेसबुक उनमें ऐड ब्रेक इंसर्ट करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक ने इंडियन क्रिएटर डे ईवेंट के मौके पर शुक्रवार को इसका ऐलान किया

वीडियो की ड्यूरेशन कम से कम 3 मिनट होना जरूरी

  1. हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही बंगाली, तमिल और मलयालम भाषाओं के कन्टेंट क्रिएटर्स को इसका फायदा मिलेगा। यूट्यूब से मुकाबला करने और ऑरिजनल वीडियो को बढ़ावा देने के लिए फेसबुक ने यह फैसला लिया है।
  2. तीन मिनट या इससे ज्यादा ड्यूरेशन के वीडियो में ऐड ब्रेक लगाया जाएगा। यूजर चाहें तो व्यक्तिगत वीडियो में खुद भी ऐड ब्रेक इंसर्ट कर सकते हैं या फिर इस ऑप्शन को बंद कर सकते हैं।
  3. वीडियो सिर्फ फेसबुक पेज के जरिए ही पब्लिश किए जा सकेंगे प्रोफाइल के जरिए नहीं। साथ ही उस पेज के कम से कम 10 हजार फॉलोअर भी होने चाहिए।
  4. वीडियो कन्टेंट पब्लिश करने वालों को ऐड रेवेन्यू प्रोग्राम का फायदा तभी मिलेगा जब 60 दिन में वीडियो को 30,000 व्यू मिलेंगे। सभी व्यू एक मिनट से कम के नहीं होने चाहिए।
Read More
Unknown

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पहचान और लोकेशन बताना जरूरी

facebook political news

दुनिया / भारत : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूसी दखलंदाजी के आरोपों का सामना कर रही फेसबुक ने भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। फेसबुक ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के दौरान फेसबुक-इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापन चलाने के लिए विज्ञापनदाताओं को अपनी पहचान और लोकेशन बतानी होगी। फेसबुक का दावा है कि इससे चुनावों में विदेशी दखलंदाजी से बचा जा सकेगा।


  1. फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर सारा क्लार्क स्किफ ने ब्लॉग पोस्ट में बताया, "फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दिखाए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापन को लेकर हम नए बदलाव करने जा रहे हैं। इससे पहले हमने यही बदलाव अमेरिका, ब्राजील और यूके के चुनावों के दौरान किए थे और अब हमारा अगला कदम भारत में होने वाले चुनावों पर है।"
  2. ब्लॉग पोस्ट में आगे लिखा है, "इस बदलाव का सीधा असर भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के राजनीतिक विज्ञापनों पर होगा। अब अगर कोई भी व्यक्ति राजनीति से जुड़ा विज्ञापन फेसबुक या इंस्टाग्राम पर चलाना चाहता है तो उसके लिए उसे अपनी पहचान और लोकेशन की जानकारी देना होगा।"
  3. सारा ने बताया, "नई पॉलिसी के तहत, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर चलने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर राजनीतिक विज्ञापन लिखा होगा ताकि लोगों को पता चल सके। साथ ही इस पर विज्ञापन देने वाले का नाम भी लिखा जाएगा। हालांकि, ये पॉलिसी न्यूज पब्लिशर्स पर लागू नहीं होगी।"
  4. फेसबुक के मुताबिक, राजनीतिक विज्ञापन दिखाने को लेकर नए बदलाव शुक्रवार से ही लागू हो गए हैं। साथ ही विज्ञापन दिखाने के लिए वेरिफिकेशन भी शुक्रवार से कराए जा सकते हैं।

फेसबुक ने किए ये दो बदलाव

  1. राजनीति से जुड़े विज्ञापन फेसबुक या इंस्टाग्राम पर दिखाने पर नीचे डिस्क्लेमर में विज्ञापनदाता का नाम भी दिखाई देगा। साथ ही इस विज्ञापन को देने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाया जाएगा।
  2. इसके अलावा राजनीतिक विज्ञापन को 'एड लाइब्रेरी' में 7 साल तक के लिए स्टोर किया जाएगा ताकि बाद में भी इस एक्सेस और देखा जा सके।

इस तरह करा सकेंगे वेरिफिकेशन

  1. फेसबुक-इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापन दिखाने के लिए विज्ञापनदाता भारत सरकार की तरफ से जारी आइडेंटिटी प्रूफ (पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट या लाइसेंस) के जरिए अपनी पहचान और लोकेशन का वेरिफिकेशन करा सकेंगे।
  2. इसके लिए विज्ञापनदाता अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर पर फेसबुक लॉग-इन कर अपनी पहचान और लोकेशन की जानकारी दे सकते हैं। मोबाइल के जरिए वेरिफिकेशन कराने के लिए अपडेटेड ऐप डाउनलोड करना होगा।
Read More